उड्डयन बीमा प्रीमियम की दरों में होगी वृद्धि

चेन्नई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। इस वर्ष दुनिया भर में विमान दुर्घटनाओं में वृद्धि के कारण घरेलू उड्डयन बीमा प्रीमियम की दरों में 25 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

विमान कंपनियों (एयर फ्रांस, यमनिया और कैस्पियन एयरलाइंस) के लिए वर्ष 2009 एक बुरे वर्ष के रूप में होगा, क्योंकि इन विमान कंपनियों के विमानों के साथ हुए हादसों में लगभग 550 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा कई अन्य छोटी दुर्घटनाएं भी हैं।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भार्गव दासगुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "एयर फ्रांस और यमनिया में इस वर्ष के जून महीने में जो नुकसान हुआ है, संभवत: उसने एयरलाइन इंश्योरेंस मार्केट के लिए बाकी बचे वर्ष और उसके बाद वर्ष 2010 के लिए भी एजेंडा निर्धारित कर दिया है। एयर फ्रांस और यमन एयर का नुकसान क्रमश: लगभग 70-80 करोड़ डॉलर तथा 25-30 करोड़ डॉलर बैठता है।"

दासगुप्ता के अनुसार वैश्विक उड्डयन बीमा बाजार द्वारा तैयार आंकड़े के मुताबिक इस वर्ष जून 2009 तक 1.32 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जबकि प्रीमियम से आने वाली आमदनी 41.60 करोड़ डॉलर ही रही है। जबकि इसमें छोटी दुर्घटनाओं में हुए नुकसान शामिल नहीं हैं।

दसगुप्ता ने कहा, "वैश्विक स्तर पर अब तक लगभग आधी विमान कंपनियों ने अपने बीमा प्रीमियम में पूर्व वर्ष की तुलना में इस वर्ष 25 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी पाई है। यह मिसाल वर्ष के बाकी हिस्सों के दौरान बने रहने की संभवना है। चूंकि भारत में एयरलाइन बीमा के मामले में वैश्विक रुझानों का अनुसरण किया जाता है, लिहाजा हम भारतीय विमान कंपनियों के लिए भी प्रीमियम दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+