केरल के मंदिर में एक दिन में 187 जोड़ों का विवाह
मंदिर के वरिष्ठ अधिकारी विजयन नांबियार ने आईएएनएस को बताया, " इस मंदिर में विवाह करने के लिए इच्छुक लोगों के नाम एक दिन पहले ही दर्ज कर लिये जाते हैं या रविवार को सुबह चार बजे तक मंदिर खुलने से पहले दर्ज होते हैं। इसके लिए 200 रुपये बतौर शुल्क के रूप में लिए जाते हैं और विवाह के लिए उनको ज्यादा से ज्यादा समय दिया जाता है।"
पिछले रविवार को भी इस मंदिर में विवाह करने वालों की काफी भीड़ देखी गई थी। उस समय 134 जोड़ों ने इस प्रसिद्ध मंदिर में विवाह रचाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications