मिर्जापुर के सांसद ने दस्यु राधे से जेल में मुलाकात की
बांदा, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद बालकुमार पटेल ने रविवार को बांदा जेल में दस्यु राधे उर्फ सूबेदार सिंह से मुलाकात की।
पटेल पाठा क्षेत्र में तीन दशक तक एकछत्र राज करने वाले तथा पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दस्यु सरगना ददुआ के भाई हैं जबकि बांदा जेल में दिन काट रहे राधे ददुआ गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसने ददुआ के मारे जाने के बाद मध्य प्रदेश की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया था।
रविवार को बांदा जेल में राधे से हुई मुलाकात को सांसद पटेल ने अपना निजी मामला बताया है। उल्लेखनीय है कि दस्यु ददुआ और राधे को सपा समर्थक माना जाता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications