राष्ट्रपति ताजिकिस्तान दौरे पर
समाचार एजेंसी आरआई नोवोस्ती के अनुसार पाटिल सोमवार को ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमाली रखमोन, प्रधानमंत्री अकिल अकिलोव और निचले सदन के अध्यक्ष सादुल्लो खरुल्लायेव से मुलाकात करेंगी।
इस दौरे के दौरान किसी द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर की कोई संभावना नहीं है।
प्रतिभा पाटिल बुधवार को सरकारी दौरे पर रूस पहुंची थीं। वहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव और प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications