पशुपतिनाथ मंदिर के सामने प्रदर्शन जारी
सैकड़ों लोगों ने रविवार सुबह मंदिर को जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया और शनिवार को अभूतपूर्व सुरक्षा में पूजा संपन्न करने वाले नवनियुक्त भारतीय पुजारियों के खिलाफ नारे लगाए।
नेपाल संन्यासी समाज के संयोजक बिदुर भट्ट ने कहा कि संन्यासी समुदाय अति प्राचीन काल से ही भगवान शिव माधव का उपासक है।
भट्ट ने बताया कि नेपाल के कई शिव मंदिर संन्यासी समुदाय को पुजारी नियुक्त करने के दावे का सम्मान करते हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तरी नेपाल के सिंधुपालचौक जिले के जालबिले मंदिर और खोटांग जिले के हालेसी माधव मंदिर के पुजारी संन्यासी समुदाय से हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications