आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने फिर से ली शपथ (लीड-1)
राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने इन सदस्यों को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में पूर्ववर्ती राजशेखर रेड्डी मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल हैं।
तिवारी ने संविधान विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करने के बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों को फिर से शपथ लेने की सलाह दी थी। सभी 35 मंत्रियों ने आज शाम पद व गोपनीयता की फिर से शपथ ली।
उल्लेखनीय है कि रोसैया ने राज्यपाल को खत लिखकर आग्रह किया था कि वह बगैर शपथ लिए ही मंत्रियों को काम करते रहने की अनुमति दें। लेकिन राज्यपाल ने रोसैया को पत्र लिखकर कहा कि सभी मंत्रियों को फिर से शपथ लेना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications