आंध्र के सभी मंत्री फिर से लेंगे शपथ
तिवारी ने संविधान विशेषज्ञों से सलाह मश्विरा करने के बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों को फिर से शपथ लेने की सलाह दी है। सभी 35 मंत्री आज शाम पद व गोपनीयता की फिर से शपथ लेंगे।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. रोसैया ने राज्यपाल को खत लिखकर आग्रह किया था कि वह बगैर शपथ लिए ही मंत्रियों को काम करते रहने की अनुमति दें। लेकिन राज्यपाल ने रोसैया को पत्र लिखकर कहा कि सभी मंत्रियों को फिर से शपथ लेना होगा।
तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मृत्यु के बाद सभी मंत्रियों को फिर से शपथ लेना होगा अन्यथा वे मंत्री नहीं रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications