पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एच. एस. बरार का निधन
बरार पिछले कुछ दिनों से पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती थे।
पेशे से कृषि विज्ञानी बरार पंजाब में कांग्रेस के एक प्रसिद्ध नेता थे। वह अगस्त 1995 से जनवरी 1996 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।
बरार ने उड़ीसा और हरियाणा के राज्यपाल के रूप में भी काम किया।
उनका पुत्र कंवलजीत सिंह बरार मुक्तसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बरार के निधन पर शोक जताया है।
बादल ने एक बयान में कहा कि बरार के निधन से राज्य ने एक संतुलित और अनुभवी नेता खो दिया।
पंजाब सरकार ने रविवार से तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
एक प्रवक्ता ने कहा कि बरार का अंतिम संस्कार सोमवार को मुक्तसर जिले के उनके गांव सराय नगर में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications