नए मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी : जगनमोहन
उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से शांति व अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। जगनमोहन के प्रशंसक उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मुहिम चला रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि वाईएसआर को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को आयोजित एक बैठक में जगनमोहन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया।
समर्थकों की भीड़ से बचाने के लिए सुरक्षाकमिर्यो को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के.रोसैया, राज्य कांग्रेस प्रमुख डी. श्रीनिवास, केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को पार्टी मुख्यालय गांधी भवन के सभाकक्ष से बाहर ले जाना पड़ा।
इस घटना के एक घंटे बाद कांग्रेस विधायक दल की ओर से रविवार को जारी किए गए चार पन्नों के एक बयान में जगनमोहन ने कहा, "दिवंगत वाईएसआर के अधूरे सपनों को पूरा करने की हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें हिम्मत और साहस के साथ आगे बढ़ना होगा और शांतिपूर्ण तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि देनी होगी।"
उन्होंने कहा, "वाईएसआर को श्रद्धांजलि देने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है कि समर्थक उनके विचारों को आगे बढ़ाएं और उनकी याद में आयोजित सभी कार्यक्रमों को पूरा होने दें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications