राष्ट्रपति भवन में चोरी

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। राजधानी स्थित उच्च सुरक्षा वाले राष्ट्रपति भवन में स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की घटना सामने आई है।

पुलिस के अनुसार एक कंप्यूटर और तीन जोड़ी डंबल (कसरत करने का उपकरण) बुधवार की रात चोरी चले गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "घटना के बारे में हमें गुरुवार को एक शिकायत प्राप्त हुई। स्वास्थ्य केंद्र के रखवाले तसमीम अहमद ने हमें बताया कि बुधवार की रात भारी बारिश के कारण केंद्र के अंदर पानी भर गया था। पानी को खाली करने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने वहां चंद्रशेखर नामक एक व्यक्ति को भेजा था।"

अहमद ने कहा कि चंद्रशेखर ने केंद्र की चाबी ली थी और काम पूरा हो जाने के बाद उसने चाबी वापस लौटा दी थी। जब अहमद गुरुवार को सुबह केंद्र में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि केंद्र में चोरी हो चुकी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "अहमद ने पाया कि चिकित्सा अधिकारी विंग कमांडर विक्रम दत्ता के कार्यालय की बत्तियां जल रही थीं और उनका कंप्यूटर वहां से गायब था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+