अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में अमेरिकी सैनिक की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के हवाले से बताया कि सैनिक उसी इलाके में मारा गया जहां शनिवार को आतंकवादी हमले में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई थी।
अमेरिका के नेतृत्व में काम कर रहे गठबंधन सेना के 60,000 से ज्यादा सैनिक अफगानिस्तान में लगाए गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नई रणनीति के तहत पिछले तीन साल से हो रहे तालिबानी हमलों को देखते हुए अफगानिस्तान में इस साल 20,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक लगाये गये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications