बांग्लादेश से होकर पूर्वोत्तर में सेवा विस्तार चाहती हैं भारती, रिलायंस
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार भारती एयरटेल और रिलायंस कम्युनिकेशन्स (आर काम) ने बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग (बीटीआरसी) के समक्ष इस संबंध में एक संयुक्त प्रस्ताव पेश किया है।
एक अधिकारी के हवाले से अखबार ने कहा कि भारतीय कंपनियों को पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंच की सुविधा के बदले बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और भूटान से पहले से ही जुड़ी भारतीय कंपनियों से जुड़ जाएगा और उसे म्यांमार से जुड़ने की सुविधा भी मिलेगी।
यदि कोई समझौता होता है तो बांग्लादेश दक्षिण पूर्व एशिया से अपनी एकमात्र समुद्री केबल के विकल्प के रूप में इन कंपनियों के समुद्री केबल का उपयोग कर सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी पहलों से बांग्लादेश को समुद्री केबल में लगातार आने वाली बाधा से छुटकारा मिलेगा, जिसके कारण देश के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications