चिकित्सकों को एच1एन1 के प्रति सावधानी बरतने को कहा गया
चिकित्सकीय अध्ययन एवं शोध के स्नात्कोत्तर संस्थान (पीजीआईएमईआर) और एक सरकारी अस्पताल के प्रशासनिक विभाग के चार चिकित्सकों व दो अन्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि पहले ही हो गई थी। बाद में एक वरिष्ठ चिकित्सक की बेटी के एच1एन1 वायरस से संक्रमित होने की सूचना है।
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच. सी. गेरा ने आईएएनएस से कहा, "शनिवार को हमने चार मरीजों के नाक व गले के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इनमें पीजीआईएमईआर के दो चिकित्सक और सरकारी अस्पताल का एक चिकित्सक शामिल है। शाम तक इनकी जांच रिपोर्ट आ जाएगी।'
उन्होंने कहा, "हालत को देखते हुए चिकित्सकों और अन्य पराचिकित्सा कर्मचारियों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। हालांकि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications