पाकिस्तान हाफिज सईद पर मुकदमा चलाने का अनिच्छुक : चिदंबरम

निजी टीवी चैनल 'एनडीटीवी' को दिए एक साक्षात्कार में चिदंबरम ने कहा, "मजबूत आधार होने के बावजूद वहां (पाकिस्तान द्वारा) जांच को आगे बढ़ाने की अनिच्छा के कुछ अन्य कारण हैं।"

पाकिस्तान द्वारा पिछले सप्ताह भारत के साक्ष्यों के छठे दस्तावेज को भी पहले के दस्तावेजों की हेराफेरी बताकर नकारने और यह कहने कि सईद पर मुकदमा आरंभ करने के लिए यह अपर्याप्त है, के बाद चिदंबरम का यह बयान सामने आया है।

भारत द्वारा दस्तावेज में दिए गए विवरणों का जिक्र करते हुए चिदंबरम ने कहा, "हमें पता है कि एकमात्र जीवित पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब हाफिज सईद से कब पहली बार मिला। हम जानते हैं कि सईद ने प्रशिक्षुओं से क्या कहा। हमें कम से कम दो प्रशिक्षण शिविरों के बारे में पता है जिनका सईद ने दौरा किया।"

इसके अतिरिक्त भारत ने यह भी कहा है कि सईद ने आतंकवादियों के उपनाम रखे और उनके कौशल की परीक्षा ली।

चिदंबरम ने कहा कि सईद एक अन्य व्यक्ति के साथ था जिसे मेजर जनरल साहिब पुकारा गया। सईद ने उससे 10 निशाने तैयार करने को कहा। कसाब ने चौथे निशाने पर गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि सईद ने मुंबई हमले के लिए रवाना होने वाले सभी 10 आतंकवादियों के लिए विदाई फोन किया और अंतिम निर्देश जारी किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+