शिमला में देवदार वृक्ष के लिए अभियान
राज्य सरकार ने शिमला में देवदार के 4,000 पौधे लगाने की योजना बनाई है। इसके लिए सरकार आम लोगों से भी सहायता करने की अपील कर रही है।
राज्य के वन मंत्री जे.पी.नंदा ने आईएएनएस से कहा कि शिमला में देवदार के पौधों को लगाने के लिए हम अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक शहर की गरिमा को बनाए रखने के लिए देवदार पौधरोपण परियोजना की शुरुआत की जा रही है।
पौधरोपण कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों की सहायता ली जाएगी। नंदा ने कहा कि सभी वृक्षों को नंबर दिया जाएगा ताकि उसके विकास पर नजर रखा जा सके।
राज्य सरकार पहले से ही दो पौधरोपण अभियान 'सांझा वन, संजीवनी वन' और 'अपना वन, अपना धन' चला रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications