क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी में किशोर को गोली मारी

जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आर. बी. सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि घटना जिले के गंगेरू कस्बे की है, जहां शनिवार शाम को क्रिकेट मैच के दौरान शमशाद (16) की उसके तीन हमउम्र साथियों सलीम, अजहरूद्दीन और सरवर से पगबाधा आउट होने के नियम को लेकर कहासुनी हो गई।

मैच समाप्त होने के बाद तीनों साथियों ने रास्ते में शमशाद की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

सिंह ने कहा कि शमशाद के परिजनों ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+