महिला कर्मचारियों का दल करेगा रेलगाड़ियों में भोजन की जांच
एसईआर के महाप्रबंधक ए. के. जैन की पहल पर गठित इस दल में पांच महिला अधिकारी हैं। दल का प्रतिनिधित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक इंद्राणी बंधोपाध्याय करेंगी।
ये अधिकारी पांच विभिन्न एसईआर डिवीजनों का अचानक दौरा कर खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता की जांच करेंगी।
एसईआर के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "महिलाएं सभी घरेलू कार्यो की देखरेख करती हैं और इस तरह के मुद्दों से निपटने में उन्हें दक्षता हासिल होती है। वे पारंपरिक रूप से बेहतर गृहिणी होती हैं। इसलिए हमने खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांचने के लिए महिलाओं का यह दल बनाया है।"
दल की एक सदस्य के मुताबिक, "नवगठित दल के सदस्य भोजन की गुणवत्ता जांचने के साथ रसोई की हालत और साफ-सफाई का भी ध्यान रखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications