दिल्ली के 13 अस्पताल बलात्कार की जांच के उपकरणों से लैस
दिल्ली पुलिस की वकील मुक्ता गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश अजीत प्रकाश शाह और न्यायाधीश मनमोहन की खंडपीठ को इस सप्ताह के आरंभ में बताया कि दिल्ली के 20 सरकारी अस्पतालों में से 13 में सेक्सुअल फोरेंसिक एविडेंस किट (एसएएफई) उपलब्ध है और अन्य इससे लैस होने की प्रक्रिया में है।
गुप्ता ने बताया कि सातों अन्य अस्पतालों में भी शीघ्र ही एसएएफई किट उपलब्ध करा दी जाएगी।
न्यायालय ने इससे पहले एक अन्य आदेश में दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग को यौन अपराध पीड़ितों की सहायता के लिए एक 'क्राइसिस इंटरवेंशन सेंटर' स्थापित करने को कहा था।
दिल्ली महिला आयोग की वकील अपर्णा भट्ट ने खंडपीठ के समक्ष स्थिति रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि न्यायालय से जारी अधिकांश निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications