नरेगा में गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने अधिकारी को बंधक बनाया
शनिवार को ग्रामीणों ने प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को जीप से बाहर निकाल कर एक बिजली के खंभे से बांध दिया। पुलिस व प्रशासन के दखल देने और अपनी शिकायतों के तुरंत निपटारे का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने बीडीओ को मुक्त किया।
ग्रामीण राम करण ने आरोप लगाया कि "नरेगा जॉब कार्ड और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को दिए जाने वाले राशन कार्ड बनने में यहां बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। ये कार्ड धनी और प्रभावशाली लोगों को दिए गए हैं। हम गरीबों के पास न तो नौकरी और न ही खाद्यान्न है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications