वाईएसआर की शोक सभा में हंगामा
जगनमोहन के समर्थकों की भीड़ से बचाने के लिए सुरक्षाकमिर्यो को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के.रोसैया, राज्य कांग्रेस प्रमुख डी. श्रीनिवास, केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को पार्टी मुख्यालय गांधी भवन के सभाकक्ष से बाहर ले जाना पड़ा।
वाईएसआर और उनके बेटे जगनमोहन के चित्रों की तख्तियां लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीनिवास को बोलने से रोक दिया। जिसके चलते उन्हें सभा समाप्ति की घोषिणा करनी पड़ी। इसके बाद रोसैया और अन्य नेता सभाकक्ष से बाहर चले गए।
इसके बाद वाईएसआर के लंबे समय से मित्र और राज्यसभा सदस्य के. वी. पी. रामचंद्र राव ने सभाकक्ष में एक भावनात्मक भाषण देकर जगनमोहन समर्थकों को शांत किया।
उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनकी बातों को जरूर सुनेंगी।
उल्लेखनीय है कि रोसैया, जयपाल रेड्डी और श्रीनिवास को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications