फिलीपींस में जहाज डूबा, 5 मरे व 63 लापता (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'सुपरफेरी-9' जहाज दक्षिणी शहर जनरल सांटोस से शनिवार को मध्य शहर इलोइलो के लिए चला था। इस पर 847 यात्री और चालक दल के 117 सदस्य सवार थे।
जम्बोआंगा डेल नोर्त प्रांत के सियोकॉन कस्बे के तट के निकट यह डूब गया। कमांडेंट एडमिरल विल्फ्रेडो तमायो ने बताया कि लगभग 900 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि अब तक पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।
तामायो ने बताया, "हम अभी भी लपाता 63 लोगों की तलाश कर रहें और बचाव कार्य जारी है।"
नौसेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एडगार्ड एरेवालों ने कहा कि तलाशी अभियान में मदद के लिए अमेरिका और फिलीपींस के विमानों को भी भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications