पाकिस्तान में 3 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस्लामाबाद से करीब 50 किलामीटर दूर स्थित हसनाबाद में तीनों पुलिसकर्मियों के शव रविवार सुबह रेलमार्ग के सामने स्थित उनके आवास के भीतर पाए गए।
समाचार चैनल जियो टीवी ने स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा कि माना जा रहा है कि सोते समय इन तीनों की हत्या की गई।
जांचकर्ता अभी हत्या के किसी कारण का पता नहीं लगा सके हैं और किसी ने भी हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा नहीं किया है।
हसनाबाद पंजाब प्रांत के अटक जिले का हिस्सा है जिसकी सीमा आतंकवाद प्रभावित उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत से लगती है।
इस्लामी आतंकवादी पुलिस पर कबायली इलाकों में हमले तो करते रहते हैं लेकिन पंजाब में ऐसे हमले आम तौर पर नहीं देखे जाते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications