अमेरिकी दौरे पर आतंकवाद रहेगा चिदम्बरम का प्रमुख एजेंडा
गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक चिदम्बरम अपने इस दौरे में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, आंतरिक मामलों के सचिव केन सालाजर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स जोंस सहित अमेरिकी खुफिया, कानून और प्र्वतन विभाग के प्रमुख अधिकारियों से मिलेंगे।
गत दिसम्बर महीने में गृह मंत्री बनने के बाद चिदम्बरम का यह दूसरा विदेश दौरा है। पिछले महीने वह भूटान के दौरे पर गए थे।
अधिकारियों के मुताबिक गृह मंत्रालय को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ ताजा सबूत मिले हैं। गत शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने लश्कर के सदस्य अबू जिंदल को मार गिराया था।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "लश्कर की गतिविधियों और मुंबई हमलों में उसकी भूमिका की जांच के बारे में अमेरिका से अधिक से अधिक सूचनाओं का आदान प्रदान करना चिदम्बरम की वार्ता का केंद्र रहेगा।"
चिदम्बरम के साथ उनकी इस यात्रा के दौरान खुफिया ब्यूरो, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग और गृह मंत्रालय के आला अधिकारी भी रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications