अवैध शिकार के आरोप में 6 गिरफ्तार
एक वरिष्ठ वन्य अधिकारी पी. के. बेहरा के मुताबिक इन छह लोगों को उद्यान के समीप स्थित चर्चिया गांव से गिरफ्तार किया गया था।
उनके पास से आठ नायलॉन ट्रेप, दो जाल और दो नावें बरामद की गई हैं। वे हिरण को पकड़ने और मारने के लिए इन सामानों का उपयोग करने वाले थे। गिरफ्तार आरोपियों की अदालत द्वारा जमानत याचिका रद्द करने के बाद रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया था।
भुवनेश्वर से 174 किमी दूर स्थित भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान को मगरमच्छों व ओलिव रिडले समुद्री कछुओं के लिए जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications