अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस के रखरखाव का काम पूरा किया (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री जॉन 'डैनी' और स्वीड क्रिस्टर फग्लिसांग ने शनिवार को स्थानीय समय शाम 4.39 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समय शाम 8.39 बजे) पूर्वनियोजित चहल-कदमी शुरू की, जो सात घंटे तक चली।
उन्होंने स्टेशन से अतिरिक्त पुर्जो को जोड़ा था। साथ ही पृथ्वी के सापेक्ष स्टेशन की स्थिति निर्धारित करने में सहायक एक युक्ति को भी बदला।
पूर्व में दो बार प्रक्षेपण टलने के बाद 28 अगस्त की आधी रात को फ्लोरिडा स्थित केनडी अंतरिक्ष केंद्र से डिस्कवरी यान का प्रक्षेपण हुआ था। गुरुवार को यह वापस फ्लोरिडा पहुंच जाएगा। कक्षीय प्रयोगशाला के रूप में अंतरिक्ष स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के मकसद से यहां नए यंत्र और प्रयोगों को पहुंचाने के लिए इस 13 दिवसीय मिशन की योजना बनाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications