उद्योग जगत का विश्वास बढ़ा, पर लागत को लेकर चिंता
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के अनुसार भारतीय उद्योग जगत का अर्थव्यवस्था की स्थिति के प्रति विश्वास बढ़ा है और कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
फिक्की के वित्तीय वर्ष 2009-10 की पहली तिमाही के व्यापार विश्वास सर्वेक्षण के अनुसार कर्ज की उपलब्धता कोई समस्या नहीं है, फिर भी उद्योग जगत के बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता को कच्चे माल व मानव शक्ति की बढ़ती कीमतों और ऊंची ब्याज दर ने प्रभावित किया है।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि उद्योग जगत में यह आम धारणा है कि वित्तीय प्रोत्साहन पैकेजों का आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा है।
करीब 80 प्रतिशत कंपनियों ने इस रुख से सहमति जताई है कि भारत की वृद्धि दर में सुधार होगा।
सर्वेक्षण में विस्तृत भौगोलिक क्षेत्रों की 372 कंपनियों को शामिल किया गया। विभिन्न क्षेत्रों की इन कंपनियों का वार्षिक व्यापार एक करोड़ रुपये से लेकर 116,000 करोड़ रुपये के बीच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications