ताइवान में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 7 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्वाइन फ्लू से ताइपे काउंटी में एक 49 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस बारे में स्वास्थ्य अधिकारी बाद में पूरा ब्योरा देंगे।
इससे पहले मंगलवार को अधिकारियों ने कहा था कि ताइवान में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 104 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यहां सबसे पहले 30 जुलाई को इस बीमारी की वजह से एक 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications