भारत-बांग्लादेश वार्ता का अहम मुद्दा होगा तिपाईमुख
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक इस समय राजनीतिक और कूटनीतिक पर्यवेक्षक दोनों देशों की सरकारों के बीच वार्ता के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल देखते हैं। उनका मानना है कि दोनों के बीच ऐतिहासिक संबंध कई मुद्दे को हल में करने में सहायक साबित हो सकते हैं।
मोनी मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से मुलाकात करेंगी। इस दैरान बांग्लादेश तिपाईमुख बांध को लेकर भारत से कोई स्थायी आश्वासन चाहेगा।
मणिपुर में बराक नदी पर प्रस्तावित तिपाईमुख बांध को लेकर बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर से विरोध जताए जाने पर भारत ने भरोसा दिलाया था कि वह ऐसा कुछ भी नहीं करेगा जो बांग्लादेश के हितों के विरुद्ध हो।
बांग्लादेशी विदेश मंत्री के भारत प्रवास के दौरान व्यापार भी बातचीत का एक अहम विषय होगा। इस संबंध में समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) ने खबर दी है, "अगर भारत बंदिशे हटाता है तो बांग्लादेश भारतीय पूर्वोत्तर राज्यों में अपने निर्यात को बढ़ा सकता है।"
दोनों देशों के बीच अनसुलझा जल बंटवारा विवाद भी बातचीत के एजेंडे में हो सकता है। पिछले दिनों दोनों देशों की सीमा पर तनाव पर भी चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications