आरुषि के नमूने बदले गए: सीबीआई

अधिकारी के मुताबिक इस बात के सबूत हैदराबाद के सेंटर फॉर डीएनए फिंगरपिंट्रिंग और डायग्नोस्टिक में की गई जांच के दौरान मिले हैं।
सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक जांच के लिए हैदराबाद भेजे गए नमूनों में वीर्य नहीं था, हालांकि पहले ऐसा दावा किया गया था। इसके अलावा यह भी पता चला है कि नमूने आरुषि के शव से नहीं लिए गए थे।
15 मई को भेजे गए थे नमूने
असल में हत्याकांड के बाद ओखला के डॉक्टर सुनील दोहेरे ने 15 मई 2008 को आरुषि के शव के नमूने लिए थे। उस दौरान उन्होंने अपनी रिपोर्ट में आरूषि के कौमार्य में वीर्य होने की संभावना व्यक्त की थी। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तो वो नमूने भी आरूषि के नहीं थे।
सीबीआई का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और चूंकि मामला हाई कोर्ट में चल रहा है, लिहाजा इस पर विस्तार से जानकारी नहीं दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications