मुझे केंद्रीय नेतृत्व का कोई भी फैसला मंजूर : रोसैया
कार्यवाहक मुख्यमंत्री की हैसियत से आज कार्यालय पहुंचे रोसैया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "नया नेता कौन होगा, इसका फैसला कें द्रीय नेतृत्व को लेना है। इस मुद्दे पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, मुझे मंजूर होगा।"
उल्लेखनीय है कि रेड्डी के पुत्र जगनमोहन रेड्डी को राज्य में सत्ता की कमान सौंपे जाने की मांग जोर पकड़ चुकी है। रोसैया राज्य के वित्त मंत्री भी हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जगनमोहन रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को देखते खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर कर लेंगे तो उन्होंने कहा कि फैसला पार्टी नेतृत्व को लेना है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति वफादारी का इजहार करते हुए कहा, "अगर पार्टी आला कमान की ओर से मुझे हुसैन सागर झील में कूदने का निर्देश मिलेगा तो मैं इससे भी परहेज नहीं करूंगा।"
कहा जाता है कि जिस तरह से पार्टी के विधायक और कुछ मंत्री जगनमोहन को कुर्सी दिए जाने की बात उठा रहे हैं, उससे 77 वर्षीय रोसया खफा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications