पर्व के मौके पर स्वाइन फ्लू की जांच की विशेष व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह योजना विभाग के निर्देश पर राज्य स्वास्थ्य और जिला स्वास्थ्य समिति ने साझा रूप से बनाई है। समिति की योजना के मुताबिक राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों तथा हवाइअड्डों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में कम से कम दो चिकित्सक और एक स्वास्थ्य कर्मचारी (पारा मेडिकल स्टाफ) रहेगा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो शिविरों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ायी भी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों का दल शिविरों में बाहर से आने वाले लोगों की जांच करेगा और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों को विशेष जांच के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर देगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी सिविल सर्जनों को सूचना भेज दी है। राज्य में अब तक सिर्फ एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के सह संयोजक डा. अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि यहां से अब तक 10 नमूने राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेजे गए हैं जिसमें से नौ नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गयी है। इसमें सिर्फ एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications