शोकाकुल आंध्र में पटरी पर लौट रही है जिंदगी
दो दिनों तक बंद रहने के बाद शनिावर को खुले स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम-काज शुरू हुआ। सार्वजनिक वाहनों की भी आवाजाही हुई।
रेड्डी के पैतृक जिले कड़प्पा में अभी भी लाखों लोग सदमे में हैं। गुरुवार से अब तक राज्य में 100 से अधिक लोगों की सदमे से मौत हो गई या फिर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की ओर से सभी शहरों और गांवों में शोक सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications