ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत से नाबालिग को छुड़ाया
पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने कैलाश सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना में बुलाया था, इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने कैलाश और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया था और पूछताछ करने के नाम पर दोनों को दिन भर थाने में रखा। इस घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने शाम को थाने में पहुंचकर तोड़फोड़ की तथा पथराव किया। ग्रामीणों ने हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को छुड़ा भी लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया।
कटिहार के पुलिस अधीक्षक जी़ पी़ सिन्हा ने बताया कि मामले को देखते हुए जिला मुख्यालय से रौतारा में अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर पुलिस उपाधीक्षक तथा अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications