दिमागी एवं शारीरिक सक्रियता पर असर डालती है वसा की उच्च मात्रा
चूहों को इस परीक्षण के तहत जब अधिक चर्बीदार आहार दिया गया तो महज नौ दिनों में उनकी दिमागी और शारीरिक सक्रियता प्रभावित हो गई। वे ज्यादा आलसी हो गए और सोचने-समझने की उनकी क्षमता भी प्रभावित हुई। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की वित्तीय मदद से किए गए इस शोध के निष्कर्ष से पता चलता है कि आहार में वसा की उच्च मात्रा दिमागी प्रतिक्रिया को प्रभावित करती है।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में हुए इस शोध का नेतृत्व करने वाले एंड्रयू र्मे ने कहा, "जब चूहों को अल्प वसा वाले सामान्य आहार की बजाए अधिक वसा वाला आहार दिया गया तो उनके शारीरिक प्रदर्शन में आश्चर्यजनक रूप से तेज नकारात्मक बदलाव महसूस किया गया। उनकी शारीरिक सक्रियता तेजी से कम हो गई।" मर्रे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से जुड़े हैं।
उन्होंने बताया कि जब इन चूहों को इस आहार के बाद ट्रेडमिल पर दौड़ाया गया तो वे सामान्य चूहों की तुलना में महज 50 फीसदी ही दौड़ सके। इसके तहत 42 चूहों पर परीक्षण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications