व्यालार रवि की पत्नी का देहावसान (लीड-1)
चेन्नई/तिरूवनंतपुरम, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि की पत्नी मर्सी रवि का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थीं।
मर्सी ने मद्रास मेडिकल मिशन अस्पताल में शनिवार तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। उनकी मौत गुर्दे की खराबी की वजह से हुई। मर्सी के आखिरी वक्त में रवि और उनके तीनों बच्चों उनके पास थे।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन बच्चों की मां मर्सी कोट्टयम से वर्ष 2001 से 2006 तक विधायक भी रहीं थीं।
मर्सी के पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान के जरिए कोच्चि ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार अलाप्पुझा जिले में रवि की पुश्तैनी आवास पर किया जाएगा।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने आईएएनएस को बताया कि एर्नाकुलम में एक ईसाई परिवार में जन्मीं मर्सी ने छात्र राजनीति से मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखा था।
चांडी ने कहा, "कॉलेज में रवि मर्सी से वरिष्ठ थे। आठ वर्षो के प्रेम संबंध के बाद दोनों ने 1969 में विवाह किया था। उन्होंने राजनीति में रवि को मार्गदर्शन देने का काम किया। वह खूब अध्ययन भी करती थीं।"
रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने कहा, "मैं रवि और मर्सी के राजनीतिक करियर और संबंधों के हर महत्वपूर्ण आयाम का हिस्सा रहा। मेरा इनके साथ निजी जुड़ाव था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications