स्वाइन फ्लू: कर्नाटक में मृतकों का नाम सार्वजनिक नहीं होगा
राज्य में अब तक 40 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) आई.आर.पेरुमल ने आईएएनएस से कहा, "स्वाइन फ्लू के कारण लोगों में भय फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।"
पेरुमल ने कहा, "हम केवल केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि स्वाइन फ्लू से मरने वाले लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जाएं।"
पेरुमल ने कहा कि कई बार स्वाइन फ्लू पीड़ित के परिजन पड़ोसियों द्वारा बहिष्कार किए जाने की शिकायत करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग यह समस्या हल करना चाहता है।
पेरुमल ने कहा, "यदि लोगों को यह जानकारी मिल जाती है कि स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत किस अस्पताल में हुई है तो लोग उस अस्पताल में ही जाना बंद कर देते हैं। लोग काफी भयभीत हो जाते हैं, हम भय मिटाना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications