उपराष्ट्रपति ने राजस्थान के 14 शिक्षकों को सम्मानित किया
सम्मानित शिक्षकों में चित्तौडगढ़ जिले के गोविन्द राम शर्मा, सीकर जिले के मघाराम, भरतपुर जिले के गोपेश कुमार शर्मा, सागवाड़ा जिला डूंगरपुर के डॉ अरविन्द कुमार जैन और पाली जिले के श्याम सुन्दर लौहार को माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार प्रारम्भिक शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जयपुर जिले के विद्याधर शर्मा, चित्तौड़गढ़ जिले के बसन्ती लाल पंचोली, नागौर जिले के बिरमाराम, जयपुर जिले की वीणा जोशी, जयपुर जिले के राधेश्याम शर्मा, टौंक जिले के मोहम्मद सागीर खान और डूंगरपुर जिले के मनोज कुमार शाह को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में राजस्थान के दो संस्कृत शिक्षकों का भी सम्मान किया गया इनमें जयपुर जिले के बाबू लाल शर्मा और अलवर जिले के ओम प्रकाश शर्मा शामिल थे।
सभी शिक्षकों को 25 हजार रुपये नकद, रजत पदक और प्रशंसा पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। समारोह में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल और राज्य मंत्री डी. पुरंदेश्वरी सहित विभिन्न विशिष्ट जन भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications