पश्चिम बंगाल में संदिग्ध नक्सली ने आत्महत्या की
बांकुरा के पुलिस प्रमुख विशाल गर्ग ने आईएएनएस से कहा, "शिबू प्रतिहार को बांकुरा जिले के खटरा इलाके से शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया गया था। उसके आवास से हथियार और तीन राउंड कारतूस बरामद किए गए थे। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतिहार अदालत के बाथरूम में गया और अपने कपड़ों की मदद से छत से फांसी लगा ली। प्रतिहार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications