हाफिज सईद के खिलाफ कोई सबूत नहीं : दुर्रानी
दुर्रानी ने संवाददाताओं से कहा, "मुंबई हमले में भूमिका के संबंध में सईद के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। "
दुर्रानी यहां आब्र्जवर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आर.के. मिश्रा स्मृति व्याख्यान के तहत आयोजित "इंडिया एंड पाकिस्तान - ब्रिजिंग द गैप" में व्याख्यान देने आए थे।
जब उन्हें बताया गया कि गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने एक साक्षात्कार में शनिवार को कहा है कि सईद के खिलाफ के पाकिस्तान को पर्याप्त साक्ष्य दिए गए हैं, तो दुर्रानी ने कहा कि वे इस बात से असहमत हैं।
दुर्रानी को जनवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने स्वीकार किया था कि मुंबई हमले में शामिल आतंकवादी अजमल आमिर कसाब पाकिस्तानी है जबकि पाकिस्तान सरकार लगातार इस बात से इंकार करता रही थी कि कसाब पाकिस्तानी नागरिक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications