झारखंड में संदिग्ध चोर की पीट-पीटकर हत्या
गुमला जिले के जोराडांड गांव में ग्रामीणों ने सोसेन कुजुर नाम के व्यक्ति को चोरी के आरोप में कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों का आरोप था कि सोसेन तीन घरों में चोरी कर गांव से भागने का प्रयास कर रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सोसोन को ग्रामीणों ने उस समय पकड़ लिया, जब वह कथित रूप से गांव से भागने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे लोहे की छड़ों और डंडों से मारा, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।"
अधिकारी ने कहा, "पुलिस ने शनिवार को गांव में पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया। हम हत्या की वजह का पता लगा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सोसेन ने गांव से कुछ कीमती सामान चुराया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications