कर्नाटक से आए थे स्वाइन फ्लू के मरीज : गोवा
पणजी, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये मरीज कर्नाटक से यहां पहुंचे थे।
कर्नाटक के अंकोला के रहने वाले एक 31 वर्षीय युवक का स्वाइन फ्लू की वजह से शुक्रवार को गोवा के एक अस्पताल में निधन हो गया। यहां स्वाइन फ्लू से हुई यह दूसरी मौत थी।
राज्य के स्वाइन फ्लू मामले के अधिकारी जोसे डे सा ने आईएएनएस को बताया, "स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज भी कर्नाटक का था। इसे संक्रमण कर्नाटक में हुआ था लेकिन इसकी मौत उपचार दौरान गोवा में हुई।"
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के चार नए मामले की पुष्टि हुई। उल्लेखनीय है कि एक अगस्त को गोवा में स्वाइन फ्लू से पहली मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications