खबरों में भ्रष्टाचार साबित कर पाना कठिन : चुनाव आयोग
मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला ने हरियाणा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व यहां राजनीतिक पार्टियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद कहा, "यह एक वास्तविक समस्या है। प्रायोजित खबरों को साबित कर पाना बहुत कठिन है।"
चावला ने कहा, "हमें शिकायतें मिली हैं। हमने राजनीतिक पार्टियों से कहा है कि इस बारे में हमें कुछ लिखित में दें।"
दरअसल, इस तरह की खबरें हैं कि कुछ अखबार और समाचार चैनल राजनीतिक पार्टियों और नेताओं का समर्थन कर रहे हैं। इसके बदले उन्हें छुपे तौर पर भुगतान किया जा रहा है।
जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने भी पिछले लोकसभा चुनाव के समय इस बारे में चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित कर इस पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी हाल में अपने एक साक्षात्कार के दौरान इस समस्या की ओर संकेत किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications