वायलार रवि की पत्नी का निधन
चेन्नई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वायलार रवि की पत्नी मर्सी रवि का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह 63 वर्ष की थीं।
मर्सी ने मद्रास मेडिकल मिशन अस्पताल में शनिवार तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। गुर्दे की खराबी की वजह से उनकी मौत हुई।
उन्हें 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन बच्चों की मां मर्सी कोट्टयम से विधायक भी रहीं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications