देश में पहली बार एक साथ पांच नर शिशुओं का जन्म
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि पांच बच्चों को जन्म देने वाली साबिरा उबैद खान (23) और उसके बच्चे अस्पताल के आधुनिक देखभाल केंद्र में पूरी तरह स्वस्थ हैं। आठ चिकित्सकों का दल उनकी देख-रेख में लगा हुआ है।
बच्चों के पिता उबैद खान ने कहा कि शिशुओं का जन्म शुक्रवार को तीन-तीन मिनट के अंतराल में हुआ।
प्रसव के समय साबिरा 29 सप्ताह से गर्भवती थीं।
अपनी पत्नी की सफल प्रसूति पूरा श्रेय अस्पताल को देते हुए खान ने आईएएनएस से कहा कि यह सब अस्पताल में मौजूद बेहतरीन सुविधा, सामूहिक प्रयास और चिकित्सकों के बीच बेहतर सामंजस्य के कारण संभव हो सका है।
अस्पताल में प्रसव पूर्व की तैयारियों और अभ्यास के रूप में चिकित्सा दल ने पांचों बच्चों की देखभाल के लिए पांच जीवन रक्षक यंत्रों, पांच इनकूबेटरों और पांच नर्सो की व्यवस्था कर रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications