पाकिस्तान जानबूझकर 26/11 की जांच दबा रहा है: चिदंबरम
चिदंबरम ने अल जजीरा समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "उन्होंने मुंबई हमलों के षड्यंत्रकारियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वे अब भी पाकिस्तान की धरती पर मौजूद हैं। हमने उन्हें इनके नामों से अवगत करा दिया है। वे मामले की जांच नहीं कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हमने पूरे सबूत मुहैया करवा दिए हैं। अभी तक सुनवाई शुरू नहीं हुई है। हम पाकिस्तान की प्रतिक्रिया से पूरी तरह असंतुष्ट हैं।"
चिदंबरम ने सार्वजनिक रूप से पहली बार इस्लामाबाद को सौंपे गए दस्तावेज के बारे में और इस हमले में लश्कर प्रमुख के शामिल होने के बारे में खुलासा किया है।
चिदंबरम ने कहा, "जो सबूत हमने सौंपे हैं उसके आधार पर कोई भी जांचकर्ता और अभियोजक को यह जानकारी देने के लिए काफी है कि हाफिज ने क्या किया, वह कहां था, उससे किसने मुलाकात की, उसने हमलावरों से क्या कहा और किसने क्या किया।"
उन्होंने कहा, "अगर हाफिज सईद के खिलाफ जांच करने के लिए ये सबूत काफी नहीं हैं तो फिर और क्या सबूत हो सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications