अफगानिस्तान में विस्फोट, सैनिक की मौत, 5 घायल
वारसा, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में शुक्रवार को पौलैंड के सैनिकों को निशाना बनाकर किए गए एक बम विस्फोट में एक सैनिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विस्फोट गजनी प्रांत में गिरो छावनी से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर हुआ। अफगानिस्तान में अब तक पोलैंड के 11 सैनिक मारे गए हैं।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पोलैंड के 1,600 सैनिक तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications