महंगाई ने बच्चों और बुजुगरें के हक पर डाला डाका

सब्जी से लेकर किराना के सामान के दामों में आए उछाल ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर रख दिए हैं। शक्कर 32 रुपए, तुअर दाल 70 रुपए, आटा 15 रुपए और हरी सब्जी 20-24 रुपए किलो तथा दूध 26 रुपए लीटर बिक रहा है। तीन माह पहले हरी सब्जी जहां 15 रुपए किलो मिल जाया करती थी, वहीं तुअर दाल 50 रुपए , आटा 13 रुपए, शक्कर 24 रुपए किलो और दूध 22 लीटर मिलता रहा है।

सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी आऱ एस़ शर्मा कहते हैं कि उन्होंने बचपन में इन वस्तुओं के दाम पांच पैसे बढ़ते देखे, वही नौकरी के दौर में दामों को रूपये-दो रूपये तक बढ़ते पाया, परन्तु अब तो कीमतों में एक साथ 10 रूपए किलो तक की बढोतरी देख को मिल रही है। आमदनी वही है और रसोई का खर्च दोगुना हो गया है। इसके चलते सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों और बुजुगरें को उठाना पड़ रहा है। वे कहते हैं कि दाल चावल और सब्जी खाना छोड़ा नही जा सकता, मगर दूध और फल में तो कटौती की ही जा सकती है ।

एक भोजनालय के संचालक लक्ष्मीनारायण बतातें है कि पिछले तीन माह में राशन और सब्जी के दामों मे हुई बढोतरी के कारण उन्हें भी दाम बढ़ाना पड़े है। जहां पहले वे एक थाली 25 रूपए में देते थे, वही थाली अब 30 रूपये में देते हैं। माहवारी खाने की दर 900 से बढ़ाकर 1200 रूपये करना पड़ी है। उनका कहना है कि हर सामान के दाम 25 से 30 प्रतिशत बढ़े है और इसी के चलते उन्हें भी खाने के दाम बढ़ाना पड़े हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता और गृहिणी आरती पाण्डे कहती है कि वर्तमान में रसोई का खर्च पहले से लगभग दोगुना हो गया है। वे बताती हैं कि सामान्य परिवारों के घरों की रसोई में सब्जी अथवा तुअर की दाल में से कोई एक ही चीज नजर आती है। अब थाली अधूरी हो गई है क्योंकि उसमें दाल, चावल, सब्जी और रोटी एक साथ नजर नहीं आती।

कामकाजी विनीता देवी का कहना है कि दामों में आए उछाल के बीच परिवार के बुजुर्ग सदस्यों और बच्चों की जरुरतों को पूरा करना आसान नहीं रहा है। हर रोज उनकी जरुरत के मुताबिक फल तथा दूध के साथ दवाइयां उपलब्ध कराना चुनौती बन गया है। वे महसूस करती हैं कि इन जरुरतों को पूरा करने के लिए रसोई के सामान में कटौती करना पड़ रही है। ऐसा करने के अलावा उनके सामने कोई विकल्प भी नहीं है।

दाल चावल एसोसिएशन के सचिव मनोज मूंदड़ा कहते हैं कि दाल और चावल के दामों में औसतन लगभग पांच रूपए का ही इजाफा हुआ है। उनका कहना है कि तुअर दाल पिछले दिनों जरुर 25 रूपए तक महंगी हो गई थी मगर अब उसके दाम 70 रूपए किलो पर आ गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+