बीआरआईसी राष्ट्रों ने वैश्विक वित्तीय संरचना में अधिकभागीदारी की मांग की
चारों देशों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, "संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक वास्तविक खतरा बना हुआ है। इससे प्रत्यक्ष व परोक्ष दोनों रूपों से बचा जाना चाहिए।"
यह बयान यहां चारों देशों के शीर्ष आर्थिक नीति नियंताओं की एक बैठक के बाद जारी किया गया। भारतीय पक्ष का नेतृत्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने किया।
बयान में कहा गया है कि वैश्विक वित्तीय व व्यापार व्यवस्थाओं में जारी सुधारों के कारण सीमा पार से होने वाले पूंजी व निवेश के प्रवाह को नहीं रोका जाना चाहिए।
बयान में कहा गया है, "हम मानते हैं कि सरकारों को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की दोहा दौर की बातचीत के त्वरित व सफल निष्कर्षो के लिए इस तरीके से काम करना चाहिए कि वह एक महत्वाकांक्षी, व्यापक और संतुलित परिणाम सुनिश्चित करा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications