उड़ीसा सरकार ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी
एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि बालासोर तट से लगभग 170 किलोमीटर के समुद्री दायरे में निम्न दबाव पैदा हो गया है। परिणामस्वरूप समुद्र में उफान और 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications