हैदराबाद में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत
रूपा देवी (38) को सरकारी चेस्ट अस्पताल में एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। इससे पहले अन्य दो अस्पतालों में उसका इलाज किया गया था लेकिन उसका बुखार नहीं उतर रहा था। वह हैदराबाद के भोलकपुर क्षेत्र की रहने वाली थी।
कड़पा शहर की रहने वाली लक्ष्मी देवी की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसे 25 अगस्त को भर्ती किया गया था।
प्रदेश में यह दूसरी बार है जब एक ही दिन में स्वाइन फ्लू की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हैदराबाद में अब तक स्वाइन फ्लू के 126 मामले आ चुके हैं। देश का पहला स्वाइन फ्लू मामला यहीं पर 16 मई को सामने आया था।
स्वाइन फ्लू बीमारी की वजह से देश में अब तक 116 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications